वर्जीनिया, न्यूजर्सी में गर्वनर पद पर डेमोक्रेट की जीत

वाशिंगटन, 8 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में डेमोक्रेट ने हालिया चुनावों में वर्जीनिया और न्यूजर्सी की गवर्नरशिप पर कब्जा कर महत्वपूर्ण जीत हासिल की है। कथित तौर पर डेमोक्रेट उम्मीदवारों को इस जीत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अलोकप्रियता का फायदा मिला है, जिनका संबंध रिपब्लिकन पार्टी से है।

अमेरिकी प्रशासन के निर्वाचन विभाग की ओर से मंगलवार रात प्रकाशित चुनावी नतीजों के मुताबिक वर्जीनिया में डेमोक्रेट पार्टी के राल्फ नॉर्थम ने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एडी गिलेस्पी को आव्रजन और कांफेडरेट कानून के मसले पर भारी शिकस्त दी।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रपट के मुताबिक, नॉर्थम चिकित्सक होने के साथ-साथ सेना का भी अनुभव रखते हैं। उन्होंने तकरीबन 99 प्रेसिंक्ट्स रिपोर्टिग के साथ तकरीबन नौ फीसदी अंक से जीत हासिल की, जोकि वर्जीनिया में गवर्नर के किसी उम्मीदवार की दशकों में सबसे बड़ी जीत है।

उधर, न्यूजर्सी में गोल्डमैन सैश के पूर्व अधिकारी, फिल मर्फी ने किम ग्वाडानो को पराजित किया है। 71 फीसदी मतों की गिनती में मर्फी को 55.6 फीसदी वोट मिले, जबकि ग्वाडनो को महज 42.5 फीसदी वोटों से संतोष करना पड़ा।

वहीं, न्यूयॉर्क सिटी के डेमोक्रेट मेयर बिल डी ब्लासियो भी आसानी से दोबारा निवार्चित हुए। उन्होंने रिपब्लिकन के विधायक निकोल मल्लियतकिस को शिकस्त दी।

इस बीच वर्जीनिया के मतदाताओं ने राज्य के प्रथम ट्रांसजेंडर विधायक डानिका रोएम को विजयी बनाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने लंबे समय से प्रिंस विलियम कॉटी में विधायक रहे रॉबर्ट जी मार्शल को हराया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493