वर्मा का भाजपा से इस्तीफा, ठाकुर पर वादा खिलाफी का आरोप

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। बिहार क्रिकेट संघ के सचिव आदित्य वर्मा ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वर्मा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को फैक्स के माध्यम से अपना इस्तीफा सौंपा है। वह तीन वर्ष पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

वर्मा ने अपने इस्तीफे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर पर वादा खिलाफी का आरोप भी लगाया है।

वर्मा ने फैक्स द्वारा भेजे अपने इस्तीफे में लिखा है, “तीन साल पहले भाजपा में शामिल होने के पीछे मेरा मकसद बीसीसीआई से बिहार को पूर्ण मान्यता दिलवाना था। उस समय बोर्ड के उपसचिव भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर थे।”

वर्मा ने लिखा है, “ठाकुर ने मुझे आश्वासन दिया था कि वह बिहार को बोर्ड से पूर्ण मान्यता दिलवाने में मदद करेंगे। इसके बाद वह सचिव भी बने और अब अध्यक्ष हैं, लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया और राज्य के साथ वादा खिलाफी की।”

वर्मा ने लिखा, “क्रिकेट की दुनिया को पता है कि बिहार के हित की लड़ाई के कारण ही श्रीनिवासन को अलग होना पड़ा और आज सभी चैन की नींद ले रहे हैं।”

उन्होंने लिखा, “मेरी अंतरात्मा मुझे परेशान करती है कि इन लोगों ने बिहार को पूर्ण मान्यता के नाम पर मेरा उपयोग अपने फायदे के लिए किया और राज्य के क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ भेदभाव किया।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493