आधिकारिक समाचार एजेंसी मीना की रिपोर्ट के अनुसार, मिस्र की अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी मंत्री साहर नासर ने कहा कि यह सरकारी आर्थिक विकास योजना के वित्त पोषण के लिए आवंटित तीन अरब अमेरिकी डॉलर का पहला बैच है।
नासर ने कहा कि वर्ल्ड बैंक देश की सरकार के आर्थिक कार्यक्रम और राष्ट्रीय परियोजनाओं को लागू करने के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए शुरू किए गए प्रयासों के समर्थन के लिए वित्तीय सहायता देगा, जिसके तहत नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के लिए उन्हें अवसर तथा नौकरी देने और राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्ल्ड बैंक की वित्तीय सहायता उच्च रोजगार दर के साथ परियोजनाओं के लिए निर्देशित की जाएगी और इससे सतत आर्थिक विकास के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।
dharmpath.com dharmpath