वर्ल्ड यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप से बाहर हुआ रूस

मॉस्को, 30 जून (आईएएनएस)। रूस के ट्रैक और फील्ड एथलीट सुरक्षा कारणों के तहत आईएएएफ वर्ल्ड यूथ चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

अखिल रूस एथलेटिक्स संघ (एआरएफ) के उपाध्यक्ष यूरी बोर्जाकोवोक्सकी ने इसकी जानकारी दी।

अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएफ) ने गुरुवार को तटस्थ एथलीटों के रूप में हिस्सा लेने के लिए रूसी एथलीटों की ओर से किए गए आवेदन को स्वीकार कर लिया था।

इन एथलीटों में अक्साना गाटाउलीना (पोल वॉल्ट), एकातेरीना गोर्शेनीना (पैदल चाल), सालावत इल्काएव (पैदल चाल ), एल्वीरा खासानोवा (पैदल चाल), सर्गे कोझेवनिकोव (पैदल चाल), पोलीना मिलेर (दौड़), वारवारा नासिबुलीना (दौड़), दानीला टुनडेकोव (मिडल डिस्टेंस) और वालेंटीना उल्यानोवा (ऊंची कूद)।

समाचार एजेंसी तास के अनुसार, रूसी टीम के मुख्य कोच बोर्जाकोवोक्सकी ने कहा, “निश्चित तौर पर हम इस बात से खुश हैं कि आईएएएफ ने नौ और खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है। हालांकि, हमारे युवा एथलीटों को केन्या जाने की अनुमति है, लेकिन कोचों और अन्य सदस्यों को यह अनुमति नहीं है।”

उन्होंने कहा, “टीम का मुख्य कोच होने के नाते मैंने सुरक्षा कारणों को देखते हुए अपने बच्चों को इस दौरे पर ले जाने की योजना टाल दी।”

इससे पहले, अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड, जापान, दक्षिण कोरिया और अन्य देशों ने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था।

केन्या में इस प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 16 जुलाई तक होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493