वर्ल्ड रैली चैम्पियनशिप में 14वें पायदान पर रहे भारत के टकाले

जवास्काईला (फिनलैंड), 30 जुलाई (आईएएनएस)। संजय टकाले एफआईए वर्ल्ड रैली चैम्पियनशिप (डब्लयूआरसी) का एक दौर समाप्त करने वाले भारत के पहले चालक बन गए हैं।

पुणे के रहने वाले टकाले ने अपने ब्रिटिश सह-चालक डैरेन गोरोड के साथ मिलकर रविवार को यहां 23 स्पेशल स्टेज वाली रेस में कुल 317.26 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 14वां पायदान हासिल किया।

टकाले ने कहा, “अन्य किसी भी चालक की तरह मैंने भी वर्ल्ड रैली चैम्पियनशिप में भाग लेने का सपना देखा था। इसलिए डब्लयूआरसी रेस में भाग लेना और रेस समाप्त करना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।”

उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए शानदार अनुभव रहा और मैंने बहुत कुछ सीखा। अगर मेरे कार का टायर पंचर न होता और मुझे दो बार कार को ठीक कराने के लिए नहीं रुकना पड़ता तो मैं जल्दी रेस समाप्त कर सकता था। हालांकि, यह रेस का हिस्सा है और मैं शिकायत नहीं कर रहा।”

टकाले ने यह भी माना कि ऐसे रेस में भाग लेने के लिए उन्हें अपनी फिटनेस पर अधिक काम करना होगा।

टकाले ने कहा, “आने वाले समय में अधिक डब्लयूआरसी रेस में हिस्सा ले सकता हूं और मुझे अपनी फिटनेस पर भी काम करना होगा ताकि मैं इस रेस में बेहतर प्रदर्शन कर सकू।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493