वर्ल्ड रैली : फिनलैंड में पहले चरण में टकाले 14वें नंबर पर

जिवास्काइले (फिनलैंड), 28 जुलाई (आईएएनएस)। वल्र्ड रैली चैम्पियनशिप (डब्ल्यूआरसी) में पदार्पण कर रहे भारत के संजय टकाले डब्ल्यूआरसी-3 के पहले चरण की समाप्ति के बाद 14वें स्थान पर रहे।

नेस्ट रैली फिनलैंड की इस रेस के दौरान टकाले का कार पेंचर हो जाने के कारण नीचे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

सह-चालक डैरेन गारोड के साथ रेस में उतरे पुणे के टकाले ने शुक्रवार को तेज गति के लिए यहां की परिस्थितियों का इस्तेमाल किया।

टकाले ने सावधानीपूर्वक रेस की शुरुआत की, लेकिन एसएस-9 पर उनके कार का पेंचर हो जाने के कारण उन्हें अपना कीमती समय गंवाना पड़ा।

वह दूसरे लूप पर ज्यादा तेज थे और वह पहले चरण की समाप्ति के बाद 14वें नंबर पर रहे।

दूसरे चरण में ड्राइवर और उनके मशीनों की असली परीक्षा होगी। रैली में अभी आठ विशेष चरण और होने बाकी है जिसमें कुल 142.86 किलोमीटर की दूरी तय होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493