वर्ष के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी चुने गए वैन डर होर्स्ट, वेल्टेन

भारत के प्रतिभाशाली स्ट्राइकर आकाशदीप सिंह जूनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के अवार्ड से चूक गए।

नीदरलैंड्स ने अवार्ड की हैट्रिक लगाई। नीदरलैंड्स महिला हॉकी टीम की गोलकीपर जोयसे सोमब्रोक को लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया, जबकि पुरुष वर्ग में यह अवार्ड आयरलैंड के गोलकीपर डेविड हार्टे को मिला।

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी का अवार्ड पुरुष वर्ग में जर्मनी के क्रिस्टोफर रुहर और महिा वर्ग में ब्रिटेन की लिली ओवस्ली को मिला। रुहर ने दूसरी बार यह अवार्ड हासिल किया।

एफआईएच ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “इस वर्ष के एफआईएच हॉकी स्टार्स का चयन ऑनलाइन वोटिंग और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों के बीच कराए गए वोटिंग के संयुक्त परिणाम के आधार पर किया गया।”

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए डच टीम के कप्तान वैन डर होस्र्ट 10 वर्ष पहले सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी का अवार्ड जीत चुके हैं।

वैन डर होर्स्ट ने बेल्जियम के जॉन जॉन डोहमेन, जर्मनी के टोबियास हाउके और आस्ट्रेलिया के मार्क नोल्स और क्रिस्टोफर सीरीलो को पछाड़कर यह अवार्ड हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493