नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। देश का वस्तु निर्यात दिसंबर में घटकर 22.29 अरब डॉलर रहा, जो लगातार 13वें महीने की गिरावट है। यह जानकारी सोमवार को यहां जारी एक आधिकारिक आंकड़े में दी गई।
एक साल पहले की समान अवधि में वस्तु निर्यात 26.15 अरब डॉलर था।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, आयात भी इस दौरान 3.88 फीसदी गिरावट के साथ 33.96 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 35.33 अरब डॉलर था।
व्यापार घाटा इस दौरान हालांकि बढ़कर 11.66 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो एक साल पहले 9.18 अरब डॉलर था।
कच्चे तेल मूल्य में दर्ज की जा रही गिरावट के कारण तेल आयात खर्च में 33.19 फीसदी गिरावट दर्ज की गई और यह 9.96 अरब डॉलर से घटकर 6.66 अरब डॉलर रहा।
गैर तेल आयात हालांकि 7.63 फीसदी बढ़कर 27.30 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले 25.36 अरब डॉलर था।
dharmpath.com dharmpath