नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क बोर्ड की अध्यक्ष वनजा सरना ने शुक्रवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की अगली बैठक 5 अगस्त को होगी, जिसमें वस्त्र और हाइब्रिड कार पर करों की समीक्षा की जाएगी।

सरना ने यहां आयोजित ‘व्यापार सुविधा अनुबंध : कार्यान्वयन अनुभव के सबक’ सम्मेलन से इतर कहा, “5 अगस्त आने ही वाला है। उसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। हमारे ध्यान में जो चीजें लाई जा रही हैं उन पर विचार विमर्श होगा। इनमें वस्त्र और हाइब्रिड कारों की दरों पर चर्चा की संभावना है।”
इस सम्मेलन का आयोजन संयुक्त रूप से सीबीईसी और उद्योग संगठन इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने किया था।
सरना ने कहा, “बाजिब मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। जब आप जीएसटी जैसी विशाल चीज को लागू करते हैं तो मैं यह कहना चाहूंगी कि आपको छह महीने से लेकर साल भर तक कठिनाइयों का सामना करना ही पड़ेगा। आप ऐसी समस्याओं को उठाते रहें।”
उद्योग जगत हाइब्रिड कारों पर 43 फीसदी जीएसटी दर का विरोध कर रहा है और क्योंकि 28 फीसदी जीएसटी दर के ऊपर 15 फीसदी का सेस लगाया गया है। वहीं, वस्त्र उद्योग भी 5 फीसदी कर को वापस लेने की मांग कर रहा है, क्योंकि जीएसटी से पहले इस पर कोई शुल्क नहीं वसूला जाता था।
dharmpath.com dharmpath