वाइस-प्रिंसिपल्स में अतिथि भूमिका में दिखेंगे बिल मर्रे

लॉस एंजेलिस, 19 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता-कॉमेडियन बिल मर्रे टेलीविजन चैनल एचबीओ कॉमेडी श्रृंखला ‘वाइस प्रिंसिपल्स’ में अतिथि भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

लॉस एंजेलिस, 19 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता-कॉमेडियन बिल मर्रे टेलीविजन चैनल एचबीओ कॉमेडी श्रृंखला ‘वाइस प्रिंसिपल्स’ में अतिथि भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

‘द जंगल बुक’ में अपनी आवाज दे चुके बिल मर्रे बाफ्टा विजेता हैं। उन्हें उनके 40 साल के काम के लिए गोल्डन ग्लोब और एमी पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

अभिनेता डैनी मैकब्रिज ने वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ को बताया कि उन्होंने श्रृंखला के लिए मर्रे को किस तरह अतिथि भूमिका के लिए मनाया।

डैनी मैकब्रिज ने बताया, “मैंने बिल से मुलाकात की। मैंने उनके साथ दो फिल्में की हैं।”

उन्होंने कहा, “इसके बाद हमने देखा तो बिल थे। पूरी यात्रा में उन्होंने चार्ल्सटन में शूटिंग की बात की। शहर और रेस्तरां के बारे में बातचीत की, इसलिए हमने वहां उनके साथ शूटिंग करने का फैसला लिया।”

श्रृंखला का प्रीमियर मंगलवार को स्टार वल्र्ड प्रीमियर पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493