मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। आने वाली फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ के निर्माता मनीष शर्मा ने कहा कि उन्होंने यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के साथ तीन फिल्मों के लिए अनुबंध किया है।
मनीष इस समय ‘दम लगा के हईशा’ के प्रचार में जुटे हैं।
खबर है कि मनीष शाहरुख खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘फैन’ के सहनिर्माता होंगे। लेकिन उनका कुछ और ही कहना है।
मनीष ने कहा, “फिल्म ‘फैन’ सहनिर्माण वाली फिल्म नहीं है। मैंने निर्माता के रूप में वाईआरएफ के साथ तीन फिल्मों के लिए अनुबंध किया है। यदि आदित्य चाहें तो, दूसरे रचनात्मक फिल्म निर्माता भी वाईआरएफ के साथ जुड़ेंगे।”
शरत कटारिया निर्देशित ‘दम लगा के हईशा’ में अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
मनीष का कहना है कि फिल्म की कहानी बड़ी दिलचस्प है।
उन्होंने कहा, “यह एक सशक्त पटकथा वाली दिलचस्प कहानी है। मुझे लगता है कि इस कहानी से हर उम्र का दर्शक खुद को जोड़ पाएगा। लंबे समय बाद कोई फिल्म आई है, जो हर उम्र वर्ग के दर्शकों के लिए है।”
dharmpath.com dharmpath