वाटर पोलो के लिए ओलंपिक आयोजकों को नए स्थल की तलाश

रियो डी जनेरियो, 22 मई (आईएएनएस)। अगले साल ब्राजील के रियो शहर में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों के आयोजकों ने कहा है कि वे वाटर पोलो के मैचों के लिए नए आयोजन स्थल की तलाश की तलाश कर रहे हैं।

समाचार वेबसाइट बीबीसी के अनुसार, वाटर पोलो के लिए प्रस्तावित स्थल को तय समयसीमा में तैयार नहीं किया जा सकेगा।

वाटर पोलो के मैच जुलियो एक्वेटिक पार्क में आयोजित होने थे, लेकिन इसे लेकर अभी कोई तैयारी यहां शुरू नहीं हो सकी है। इस स्थल का मालिकाना हक स्थानीय सरकार के पास है। उसके हालांकि यहां का प्रबंधन कार्य देखने वाली एक निजी कंपनी से लंबे समय से चले आ रहे विवाद के कारण तैयारियों में देरी हो रही है।

ऐसे में यह मैच ओलंपिक पार्क में आयोजित किए जा सकते हैं जहां तैराकी की स्पर्धाएं भी आयोजित होनी हैं।

रियो डी जनेरियो के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी लियोनाडरे एस्पिनडोला गुरुवार को इस संबंध में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के सदस्यों से मिले।

मुलाकात के बाद लियोनाडरे ने पत्रकारों को बताया कि अगर ओलंपिक खेलों के आयोजक इन मैचों को किसी और जगह आयोजित कराना चाहते हैं तो भी यह हमारे लिए चिंता का विषय नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493