वाटसन की जगह फॉल्कनर को मौका

पर्थ, 4 मार्च (आईएएनएस)। खराब फॉर्म से गुजर रहे आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी शेन वाटसन वाका मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ जारी आईसीसी विश्व कप के पूल-ए मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं हैं।

उनकी जगह बाएं हाथ के गेंदबाज और हरफनमौला जेम्स फॉल्कनर को आस्ट्रेलियाई टीम में जगह दी गई है। फॉल्कनर ने चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी की है।

आस्ट्रेलिया ने इस मैच के लिए एक और बदलाव किया है और चोटिल पैट कमिंस की जगह जोश हैजलवुड को मौका मिला है।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया की चयन समिति के अध्यक्ष रॉड मार्श ने बताया, “फॉल्कनर को वाटसन की जगह टीम में शामिल करना एक बड़ा फैसला है। हमें यह निर्णय लेना पड़ा क्योंकि वाटसन ने पिछले 10 एकदिवसीय मैचों में 22 की औसत से केवल 220 रन बनाए हैं।”

आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने भी वाटसन की जगह फॉल्कनर को मौका देने के फैसले का स्वागत किया है।

वाटसन के नाम 182 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में नौ शतक और 31 अर्धशतक हैं। उन्होंने हालांकि अपना आखिरी शतक भारत के खिलाफ अक्टूबर-2013 में बनाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493