रायपुर, 23 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम के खिलाड़ी शेन वाटसन को मैच रैफरी ने रविवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ हुए मैच में बुरे व्यवहार और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के कारण फटकार लगाई है।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने सोमवार को बयान जारी कर कहा, “वाटसन ने लेवल-1 के अनुच्छेद 2.1.4 के उल्लंघन की बात को स्वीकार करते हुए अपनी गलती को कबूल किया है।”
बयान में कहा गया है, “आईपीएल के लेवल-1 के उल्लंघन के मामले में मैच रैफरी का फैसला अंतिम होता है।”
बेंगलोर ने इस मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाई थी।
dharmpath.com dharmpath