मास्को, 27 मई (आईएएनएस)। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) को रूस द्वारा बनाई गई नई डोपिंग रोधी नियमावली मिल गई है।
वाडा ने इस बात की जानकारी दी।
समाचार एजेंसी तास ने वाडा के हवाले से लिखा है, “वाडा इस बात की पुष्टि करता है कि उसे रूस की नई राष्ट्रीय डोपिंग रोधी नियमावली मिल गई है। इस समय हम उसकी समीक्षा कर रहे हैं।”
रूस की स्वतंत्र डोपिंग रोधी समिति (आईपीएडीसी) ने मंगलवार को खेल में प्रदर्शन में सुधार के लिए उपयोग में लिए जाने वाली प्रतिबंधित दवाइयों के खिलाफ अपनी रणनीति पेश की।
इस नियमावली के 2017 के अंत तक लागू होने की उम्मीद है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आईपीएडीसी के काम की तारीफ करते हुए कहा है कि नए डोपिंग रोधी नियमों को लागू करने के लिए समिति को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
रूस ओलम्पिक समिति (आरओसी) के कार्यकारी बोर्ड ने पिछली जुलाई में देश के नए डोपिंग रोधी नियमावली को मंजूरी दे दी थी।
dharmpath.com dharmpath