‘वाडा के फैसले का कोई राजनीतिक निहितार्थ नहीं’

रियो डी जेनेरियो, 3 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के अध्यक्ष क्रेग रीडी ने कहा है कि सोच्ची में 2014 शीतकालीन ओलम्पिक में रूस के खिलाड़ियों द्वारा उसके नियमों का उल्लंघन करने वाले खिलाड़ियों का नाम रिपोर्ट में शामिल करने का कोई राजनीतिक निहितार्थ नहीं है।

समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, रीडी ने कहा कि एजेंसी का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। इसका मकसद ईमानदार खिलाड़ी को संरक्षण देना है।

कनाडा के प्रोफेसर रिचर्ड मैक्लारेन की अध्यक्षता वाली वाडा की स्वतंत्र समिति ने सोच्ची में हुए शीतकालीन ओलम्पिक खेलों पर पेश की गई अपनी रिपोर्ट में रूस के खिलाड़ियों और अधिकारियों द्वारा डोपिंग के नियमों के उल्लंघन की बात कही थी।

समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि रूस के खेल मंत्रालय, रूस की राष्ट्रीय टीमों के अभ्यास केन्द्र और संघीय सुरक्षा सर्विस ने भी खेल में डोपिंग कार्यक्रम का समर्थन किया था।

रिपोर्ट में कहा गया था कि 2011 से 2015 तक 30 खेलों के रूसी खिलाड़ियों की डोपिंग जांच में कुल 643 मामले सही पाए गए।

इसके बाद वाडा ने अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी), अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (आईपीसी) और सभी अंतर्राष्ट्रीय महासंघों से रूस के खिलाड़ियों पर रियो ओलम्पिक-2016 सहित सभी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोंगिताओं में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी।

आईओसी ने 24 जुलाई को अपने कार्यकारी बोर्ड की बैठक में रूस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर चर्चा की थी।

आईओसी की कार्यकारी समिति ने रूस की टीम पर प्रतिंबध न लगाने का फैसला करते हुए अंतर्राष्ट्रीय संघों से रूस के खिलाड़ियों के बारे में अलग-अलग फैसला लेने को कहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493