सियोल, 15 नवंबर (आईएएनएस)। रूस के खेल मंत्री पावेल कोलोबकोव ने बुधवार को कहा कि रूस ने अपनी डोपिंग रोधी प्रणाली को पुनस्र्थापित करने के लिए विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के सभी मापदंडों का पालन किया है।
इस बारे में रूस के प्रतिनिधियों ने सियोल में संगठन की कार्यकारी समिति को सूचित कर दिया है। रूस के खेल मंत्री पावेल कोलोबकोव ने बुधवार को संवाददाताओं को इसकी जानकारी दी।
समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान रूस का प्रतिनिधित्व कोलोबकोव और रूस की ओलम्पिक समिति (आरओसी) अध्यक्ष एलेक्जेंडर झुकोव ने किया।
कोलोबकोव ने कहा, “यह पहली बार हो रहा है कि हमने पिछले तीन साल में वाडा की कार्यकारी समिति को संबोधित किया है।”
उन्होंने कहा, “हमने साथ मिलकर आरओसी के अध्यक्ष को आरयूएसएडीए में अपनी स्थिति और एजेंसी के पुनस्र्थापन के बारे में बताने की कोशिश की। इसके साथ ही हमने अपने ओर से किए गए कार्य के बारे में भी बताया। हमें भरोसा है कि हमने सभी मापदंडों का पालन किया है।”
कोलोबकोव ने कहा कि इस बारे में सार्वजनिक रूप से चर्चा होगी। उन्हें आशा है कि उनके साथी कर्मचारी इस बात को सुनेंगे और वे संगठन के अनुपालन को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि वह एथलीटों के अधिकारों और रूस के खेल जगत के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
dharmpath.com dharmpath