क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोल ने संवाददाताओं को बताया, “यह निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि इस मामले में रूस, यहां की सरकार और कोई भी रूसी सेवा शामिल नहीं है।”
हैकर समूह फैंसी बीयर्स ने मंगलवार को वाडा का डाटाबेस हैक करने का दावा करते हुए कहा था कि ‘कई अमेरिकी एथलीटों के परिणाम पॉजीटिव आए’ और रियो ओलंपिक पदक विजेताओं को ‘डोपिंग का लाइसेंस प्राप्त था।’
जिन्हें निशाना बनाया गया, उनमें विश्व की शीर्ष टेनिस खिलाड़ी विलियम्स बहनें (सेरेना व वीनस विलियम्स) तथा अमेरिकी ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जिमास्ट सिमोन बाइल्स शामिल हैं।
हैकर टीम ने अपनी वेबसाइट पर कहा, “यह एक अन्य सबूत है कि वाडा और अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) का मेडिकल तथा वैज्ञानिक विभाग भ्रष्ट व बेईमान है।”
इसके बाद वाडा ने एक ऑनलाइन बयान में साइबर हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस हैकिंग के पीछे रूसी साइबर जासूसी समूह का हाथ है और इसे ‘गैरकानूनी’ तरीके से अंजाम दिया गया।
dharmpath.com dharmpath