वाड्रा से मिलने उनके घर पहुंचीं सोनिया

imagesनई दिल्ली, 2 नवंबर – हरियाणा जमीन सौदे पर सवाल पूछे जाने पर राबर्ट वाड्रा की एक टीवी पत्रकार से बदसलूकी की घटना सामने आने के अगले दिन रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका और दामाद वाड्रा से मिलने उनके घर पहुंचीं। मुलाकात का ब्योरा हालांकि अभी उपलबध नहीं हो पाया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, सोनिया 35, लोधी स्टेट स्थित वाड्रा के घर दोपहर करीब 1.30 बजे पहुंचीं और वहां तकरीबन आधा घंटे रुकीं।

सूत्रों ने बताया कि उस समय वाड्रा घर पर ही थे। इस मुलाकात या मुलाकात के मकसद का हालांकि खुलासा नहीं किया गया है।

शनिवार को वाड्रा ने एक टीवी पत्रकार द्वारा हरियाणा जमीन सौदे संबंधी सवाल पूछे जाने पर उससे बदसलूकी की थी। हरियाणा में नई भाजपा सरकार के दो मंत्रियों ने इस सौदे की जांच की बात कही है।

शनिवार को मीडिया में वाड्रा को एक पत्रकार पर चिल्लाते हुए दिखाया गया था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493