चेन्नई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। मारधाड़ व रोमांच से भरपूर आगामी तमिल फिल्म ‘वाननगामुदी’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे अभिनेता अरविंद स्वामी अपनी भूमिका की तैयारी के लिए वजन घटा रहे हैं।
फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “उनसे और पतला और फिट दिखने की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने अपनी पिछली फिल्म ‘बोगान’ के लिए वजन बढ़ाया था और उन्हें अपना बढ़ा हुआ सारा वजन कम करना है। वह पहले ही वजन घटाने का प्रयास शुरू कर चुके हैं।”
फिल्म आधिकारिक रूप से इस हफ्ते की शुरुआत में लांच की गई।
सेलवाह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रितिका सिंह, नंदिता दास और गणेश वेंकटरमण महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
फिल्म का निर्माण बी. गणेश कर रहे हैं। इसकी शूटिंग इस महीने के आखिर में शुरू होने की संभावना है।
वहीं दूसरी ओर अरविंद ने तमिल थ्रिलर फिल्म ‘सातुरंगा वेट्टाई-2’ की लगभग 60 फीसदी शूटिंग पूरी कर ली है।
dharmpath.com dharmpath