वानूअतु में चक्रवात से 8 की मौत

सुवा, 15 मार्च (आईएएनएस)। वानूअतु में चक्रवात की वजह से आठ लोग मारे गए हैं। यह जानकारी रविवार को एक अधिकारी ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रीसेंट सोसायटीज के फिजी के प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्ष औरेलिया बाल्पे ने चक्रवात पैम में आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

पैम चक्रवात की वजह से हवाओं की रफ्तार 330 किलोमीटर प्रतिघंटा और आंधी की रफ्तार करीब 380 किलोमीटर प्रतिघंटा हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493