वान गाल के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहा युनाइटेड : कैरिक

मैनचेस्टर, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेलने वाले माइकल कैरिक ने कहा है कि यह आरोप लगाना कि क्लब के खिलाड़ी मैनेजर लुइस वान गाल के लिए अपना शत प्रतिशत नहीं दे रहे हैं बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण होगा।

युनाइटेड बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर) को हुए इंग्लिश प्रीमियर लीग के मुकाबले में स्टोक सिटी से 0-2 से हार गया था। जिसके बाद रविवार को गाल ने क्लब छोड़ने के संकेत दिए थे।

समाचार चैनल बीबीसी ने रविवार को कैरिक के हवाले से कहा, “लोगों का यह कहना कि हम गाल के लिए अपना शत प्रतिशत नहीं दे रहे अपमानजनक है। हम इस तरह के खिलाड़ी नहीं हैं। हम मैच नहीं जीतें इसलिए हमारी आलोचना स्वाभाविक है लेकिन जो कुछ कहा जा रहा है वह दुख पहुंचाने वाला है।”

युनाइटेड नबंवर, 1961 के बाद पहली बार लगातार चार मैच हारा है।

उन्होंने कहा, “हम अच्छा नहीं खेल पा रहे हैं। हम इस बात को छुपा नहीं सकते। हमें अच्छा करने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493