वापसी के लिए तैयार हैं जेनेलिया

मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने अभिनेता रितेश देशमुख से शादी (2012) करने के बाद से फिल्मों से दूरी बना रखी है। उनका कहना है कि वह अब बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं। वह अब अपने अभिनय करियर पर ध्यान देंगी।

जेनेलिया ‘जाने तू..या जाने ना’ और ‘तेरे नाल लव हो गया’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। वह यहां मंगलवार को एक प्रचार संबंधी कार्यक्रम में मौजूद थीं। इस दौरान उनसे फिल्मों में वापसी के बारे में पूछा गया।

जवाब में जेनेलिया ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी इसे (बॉलीवुड) छोड़ा, लेकिन हां मैं छुट्टी पर हूं। मैं वापसी करना चाहूंगी। मैं स्वयं को और बाकी लोगों को खुश करने वाला कुछ काम करना चाहूंगी। मैं अब वापसी के लिए तैयार हूं।”

रितेश व जेनेलिया के घर 25 नवंबर, 2014 को बेटे की किलकारियां गूंजीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493