मुंबई, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। यशराज फिल्म्स दिवंगत अभिनेता और फिल्मकार राज कपूर के नाती, नवोदित अभिनेता आदर जैन के साथ अन्या सिंह को लॉन्च करने जा रहा है।
मुंबई, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। यशराज फिल्म्स दिवंगत अभिनेता और फिल्मकार राज कपूर के नाती, नवोदित अभिनेता आदर जैन के साथ अन्या सिंह को लॉन्च करने जा रहा है।
एक बयान के अनुसार, अन्या दिल्ली से हैं और वह पहली बार आदर के साथ अभिनय के मैदान में उतरेंगी।
फिल्म का निर्देशन हबीब फैजल करेंगे, जिन्होंने 2012 में अपनी फिल्म ‘इश्कजादे’ में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा को लॉन्च किया था।
यशराज बैनर इससे पहले अनुष्का शर्मा, भूमि पेडनेकर, वाणी कपूर और रणवीर सिंह समेत कई कलाकारों को लॉन्च कर चुका है।
यशराज फिल्म्स के बैनर तले ‘सुल्तान’, ‘धूम’, ‘जब तक है जान’, ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी कई फिल्में बन चुकी हैं।
dharmpath.com dharmpath