नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। भारत के सबसे बड़े फैशन ज्वैलरी ब्रांड वॉयला ने मिस्टर एंड मिस बॉलीवुड-2017 का ग्रैंड फिनाले आयोजित करने के लिए स्टूडियो 19 फिल्म्स के साथ भागीदारी की।
मिस्टर एंड मिस बॉलीवुड कंटेस्ट पूरे भारत में छिपी प्रतिभाओं को सौंदर्य प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए सामने लाने और विजेता बनने के उनके सपने को साकार करने के लिए एक उपयुक्त अवसर है।
यह इन प्रतिभाशाली लोगों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक आकर्षक मंच है। इस अवसर पर बॉलीवुड और टेलीविजन दुनिया से सेलेब्रिटी जूरी में शामिल अरबाज खान, सना खान, महिमा चौधरी, विशाल पंड्या, यश अहलावत, रजनीश दुग्गल, क्लाउडिया, सिमरन कौर और देबिना बनर्जी ने भी इस शो का आनंद उठाया।
वॉयला डॉट कॉम की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वास श्रृंगी ने इस अवसर पर कहा, “मिस्टर एंड मिस बॉलीवुड-2017 के ज्वैलरी एवं क्राउन स्पॉन्सर के तौर पर स्टूडियो 19 फिल्म्स के साथ भागीदारी कर हम बेहद उत्साहित हैं। वॉयला की सराहनीय कारीगरी और उसकी सुंदर ज्वैलरी ने प्रतिभागियों के समग्र व्यक्तित्व के निर्माण में अहम योगदान दिया है।”
dharmpath.com dharmpath