वार्नर की ड्राइव से भारतीय नेट गेंदबाज को लगी चोट

लंदन, 8 जून (आईएएनएस)। भारतीय मूल के खिलाड़ी जय किशन जो शनिवार को आस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय टीम के अभ्यास में नेट पर गेंदबाजी कर रहे थे वह डेविड वार्नर के एक शॉट से चोटिल हो गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वार्नर की ड्राइव सीधे गेंदबाज के सिर पर जा कर लगी।

गेंदबाज का मैदान पर ही लगभग 15 मिनट ईलाज कराया गया और इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

वार्नर ने अभ्यास सत्र रद्द कर दिया जबकि टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और सहायक कोच रिकी पोंटिंग पूरे समय गेंदबाज के साथ रहे।

टीम के कप्तान एरॉन फिंच ने कहा, “वार्नर काफी घबरा गए थे।”

फिंच ने कहा कि जय किशन नाम का यह गेंदबाज अब अच्छी स्थिति में है और जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493