वार्नर के प्रत्यर्पण से जुड़ी सुनवाई टली

पोर्ट ऑफ स्पेन, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। त्रिनिदाद एवं टोबैगो की अदालत ने बुधवार को फीफा के पूर्व उपाध्यक्ष जैक वार्नर के अमेरिका प्रत्यर्पण से जुड़े मामले की सुनवाई 19 फरवरी तक के लिए टाल दी है। वार्नर पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक न्यायाधीश ने सुनवाई 19 फरवरी तक टालने में बिल्कुल देरी नहीं की।

वार्नर (72) त्रिनिदाद के व्यापारी और राजनेता हैं। वह 1997 से 2011 तक फीफा के उपाध्यक्ष पद पर रहे।

वार्नर और फीफा के 14 अन्य अधिकारियों पर अमेरिका में भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप है और इसी सिलसिले में अमेरिका सरकार उनका प्रत्यपर्ण चाहती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493