लॉस एंजेलिस, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। बहु-प्रतीक्षित फिल्म ‘ओशन्स 8’ का पहला पोस्टर जारी हो गया है। डकैती पर आधारित इस फिल्म के पोस्टर में आठ शातिर महिला चोर नजर आ रही हैं।
लॉस एंजेलिस, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। बहु-प्रतीक्षित फिल्म ‘ओशन्स 8’ का पहला पोस्टर जारी हो गया है। डकैती पर आधारित इस फिल्म के पोस्टर में आठ शातिर महिला चोर नजर आ रही हैं।
‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, वार्नर ब्रदर्स की फिल्म के नए पोस्टर में सभी कलाकार काले रंग के ओवरकोट व चश्मे पहने नजर आ रहे हैं।
आकर्षक आठ अभिनेत्रियों की तस्वीरों वाले इस पोस्टर पर लिखा है, “ओशन्स 8, समर 2018।”
यह फिल्म स्टीवन सोडरबर्ग की ‘ओशन्स’ की सीक्वल है जिसमें अभिनेत्री सैंद्रा बुलक समूह प्रमुख डेबी ओशन के किरदार में नजर आएंगी।
dharmpath.com dharmpath