वालेंसिया ने चुनौतीपूर्ण समय गुजारा

वालेंसिया (स्पेन), 3 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब वालेंसिया की अध्यक्ष ले हून चान ने कहा है कि यह ग्रीष्मकाल उनके लिए काफी मुश्किल रहा क्योंकि क्लब ने स्थानांतरण बाजार में काफी चुनौतियों का सामना किया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, उन्होंने शुक्रवार को कहा कि वह जानती थीं कि उनके सामने काफी चुनौतियां हैं, लेकिन क्लब बाजार बंद होने से पहले सारी समस्याएं सुलझाने में कामयाब रहा।

उन्होंने कहा कि वह इलियाकिम मंगला और इजक्वेल गारे के साथ करार कर काफी खुश हैं।

वालेंसिया ने 29 वर्षीय गारे और 25 वर्षीय मांगला के स्थानांतरण बाजार के बंद होने से पहले बुधवार को करार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493