वावरिंका, महिला फुटबाल खिलाड़ी क्रीगर हुए निर्व

लंदन, 1 जुलाई (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार स्टानिस्लास वावरिंका और अमेरिकी महिला फुटबाल खिलाड़ी अली क्रीगर ने ईएसपीएन की पत्रिका के 2015 के ‘द बॉडी’ अंक के लिए निर्व फोटोशूट करवाया।

दो ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके वावरिंका और फीफा महिला विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर चुकी अमेरिकी टीम की खिलाड़ी क्रीगर ने पत्रिका के इस अंक के लिए सारी वर्जनाएं तोड़ दीं।

समाचार पत्र ‘डेलीमेल’ के मुताबिक पत्रिका 10 जुलाई तक बाजार में आ जाएगी।

वावरिंका इस समय जारी वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के पहले दौर में जीतकर दूसरे दौर में पहुंच चुके हैं।

पत्रिका के वार्षिकांक के लिए क्रीगर ने निर्व अवस्था में सुनहरी गेंद पैरों के नीचे दबाए खड़ी हैं।

वावरिंका से पहले भी टेनिस स्टार ईएसपीएन के इस वार्षिकांक के लिए कपड़े उतार चुके हैं, जिनमें अमेरिकी स्टार वीनस विलियम्स और टॉमस बर्डिख शामिल हैं।

वावरिंका पत्रिका के इस अंक में निर्व अवस्था में टेनिस शॉट खेलते दिखाई देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493