वाशिंगटन, 25 सितम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। अमेरिका के वॉशिंगटन के एक मॉल में शुक्रवार रात को की गई गोलीबारी के संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वाशिंगटन, 25 सितम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। अमेरिका के वॉशिंगटन के एक मॉल में शुक्रवार रात को की गई गोलीबारी के संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस घटना में पांच लोग मारे गए थे। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध आरोपी की पहचान कर ली गई।
वाशिंगटन स्टेट पैट्रोल ने बताया कि संदिग्ध की पहचान बर्लिगटन के ओक हार्बर शहर के रहने वाले 20 वर्षीय आर्कन केट्रिन के रूप में हुई है।
‘एबीसी’ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने इसकी पहचान और तस्वीर जारी कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, आर्कन शुक्रवार रात को एक मॉल में घुसा और करीब 10 मिनट के भीतर मेसी डिपार्टमेंट स्टोर में पहुंचकर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी।
इस घटना में चार महिलाओं की घटनास्थल पर मौत हो गई और एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया।
पुलिस का कहना है कि आर्कन ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया। वहीं, एफबीआई का कहना है कि इस घटना के आतंकवाद से जुड़े होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं।
dharmpath.com dharmpath