वाशिंगटन में फिलीस्तीन का कार्यालय बंद हो सकता है : रिपोर्ट

वाशिंगटन, 10 सितंबर (आईएएनएस)। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका वाशिंगटन में फिलीस्तीन लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन (पीएलओ) के कार्यालय को बंद कर सकता है।

इस संबंध में ट्रंप प्रशासन सोमवार को घोषणा कर सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन अपनं संबोधन में इस फैसले का ऐलान करेंगे।

रिपोर्ट में कहा गया कि फिलीस्तीन ने इजरायल के साथ प्रत्यक्ष और अर्थपूर्ण बातचीत की प्रक्रिया शुरू करने से इनकार कर दिया है इसलिए ट्रंप प्रशासन कार्यालय को खुले रहने देना नहीं चाहते।

फिलीस्तीन का कहना है कि ट्रंप प्रशासन पक्षपात कर रहा है और अमेरिका पूरी तरह से इजरायल के रुख का समर्थन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि फिलीस्तीन व्यापक अंतर्राष्ट्रीय फोरम की मध्यस्थता के तहत ही बातचीत करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493