वास्को डी गामा क्लब के कोच रिकाडरे का इस्तीफा

रियो डी जनेरियो, 3 जून (आईएएनएस)। वास्को डी गामा क्लब ने अपने कोच जी रिकाडरे द्वारा इस्तीफा दिए जाने की घोषणा की है।

रिकाडरे के इस्तीफे की जानकारी ब्राजील सेरी-ए फुटबाल चैम्पियनशिप में बोटाफोगो से वास्को क्लब को 2-1 से मिली हार के बाद दी गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस हार के कारण रियो डी जनेरियो क्लब वास्को लीग सूची में 12वें स्थान पर पहुंच गया है। उसने केवल 11 अंक ही हासिल किए हैं।

क्लब के कार्यकारी निदेशक पाउलो पेलापे ने संवाददाताओं से कहा, “हमने उनके फैसले को बदलने का प्रयास किया। हमें इसकी (इस्तीफे की) उम्मीद नहीं थी।”

पाउलो ने कहा, “लेकिन, उन्होंने पहले ही इसका मन बना लिया था। अब वह क्लब के कोच नहीं हैं।”

रिकाडरे के मार्गदर्शन में वास्को क्लब ने 22 मैचों में जीत हासिल की। 13 मैच ड्रॉ रहे और 15 में उसे हार का सामना करना पड़ा। पिछले साल अगस्त में उन्हें मिल्चन मेंडेस के स्थान पर कोच बनाया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493