वास्को डी गामा ने कोच जोर्गिन्हो को बर्खास्त किया

रियो डी जनेरियो, 14 अगस्त (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख और ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय फुल-बैक जोर्गिन्हो को 10 मैच बाद ही वास्को डी गामा क्लब के कोच पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 53 वर्षीय जोर्गिन्हो सोमवार देर क्लब के अध्यक्ष एलेक्जेंद्र काम्पेलो के साथ हुई बैठक के बाद क्लब से अलग हो गए। उनकी जगह सहायक कोच वाल्दीर बिगोडे टीम के अंतरिम कोच होंगे।

जोर्गिन्हो को सेरी-ए लीग में पाल्मीरास के हाथों 0-1 से हार का सामना करने के बाद कोचिंग पद से हटाया गया है। इस हार के बाद चार बार की चैम्पियन वास्को डी गामा को 20 टीमों की अंकतालिका में 15वें स्थान से संतोष करना पड़ा।

पिछले सप्ताह ही वोस्को डी गामा को इक्वाडोर की क्लब एलडीयू क्विटो से 2-3 से हारकर कोन्टिनेंटल कोपा सुदामेरिकन टूर्नामेंट से बाहर हो जाना पड़ा था।

इस वर्ष जून में जी रिकाडरे के स्थान पर कोच बने जोर्गिन्हो के मार्गदर्शन में वास्को की टीम को 10 मैचों में चार में जीत, एक ड्रॉ और पांच में हार का सामना करना पड़ा है।

जोर्गिन्हो इससे पहले भी वास्को के कोच पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने 2015 और 2016 में टीम का कोच पद संभाला था।

एक खिलाड़ी के रूप में ब्राजील के लिए 68 मैच खेल चुके जोर्गिन्हो ने वास्को, साओ पाउलो, फ्लूमिनेंसे, फ्लामेंगो, बायेर लेवरकुसेन, बायर्न म्यूनिख और काशिमा एंटलर्स क्लबों का प्रतिनिधित्व किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493