रियो डी जनेरियो, 18 जुलाई (आईएएनएस)। वास्को दा गामा क्लब को इस माह एक प्रशंसक की मौत के कारण छह मैच तटस्थ स्थल पर खेलने के आदेश दिए गए हैं।
ब्राजील की एक खेल अदालत ने ये आदेश दिए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, तीन न्यायाधीशों के एक पैनल ने कहा कि आठ जुलाई को हुए मैच के बाद प्रशंसकों के बीच हुई हिंसक झड़प के लिए वास्को क्लब भी आंशिक रूप से दोषी था।
वास्को और फ्लामेंगो के बीच ब्राजील सेरी-ए लीग में हुए मैच में वास्को ने 1-0 से जीत हासिल की।
उल्लेखनीय है कि प्रशंसकों के बीच हुई इस झड़प में डावी रोचा लोपेस (27) की मौत हो गई। गोलीबारी के दौरान उनकी गर्दन पर गोली लगी थी।
फ्लामेंगो पर उनके प्रशंसकों द्वारा किए गए व्यवहार के लिए 5,000 ब्राजीलियाई रेईस (1,500 डॉलर) का जुर्माना लगा।
ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि वास्को और फ्लामेंगो इस आदेश के खिलाफ अपील करेंगे।
dharmpath.com dharmpath