मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री काजोल ने कहा है कि वास्तविक सशक्तिकरण क्या होता है, इसे जानने के लिए आपकी जिंदगी में बेटी का होना जरूरी है। काजोल की बेटी नायसा 15 वर्ष की हो गई हैं।
काजोल ने शुक्रवार को नायसा के 15वें जन्मदिन पर ट्विटर के जरिए शुभकामनाएं दीं।
काजोल ने ट्वीट किया, “अगर आप वास्तव में महिला सशक्तीकरण चाहते हैं तो बेटी के माता-पिता बनें। सांस्कृतिक पूर्वाग्रहों, बनी-बनाई धारणाओं से निपटने लिए आपकी खुद की संतान से बेहतर कोई और नहीं हो सकता। नायसा को जन्मदिन की बधाई।”
साल 1999 में अभिनेता अजय देवगन के साथ विवाह बंधन में बंधी काजोल ने अप्रैल 2003 में नायसा को जन्म दिया था और सात साल बाद 2010 में वह बेटे युग की मां बनीं थीं।
dharmpath.com dharmpath