वाहन से हमला करने वाली फिलिस्तीनी हमलावर को गोली मारी, मौत

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के प्रवक्ता ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “सुबह एक हमलावर ने अपनी कार से किरयात अरबा के प्रवेश द्वार पर एक खड़ी कार में टक्कर मार दी, जिससे दो नागरिक घायल हो गए।”

किरयात अरबा पश्चिमी तट में एक यहूदी आबादकारों का इलाका है, जो हेब्रॉन के निकट स्थित है।

आईडीएफ ने कहा कि घटनास्थल पर मौजूद इजरायली सैनिकों ने हमलावर पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि यह घटना कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि जानबूझकर इजरायलियों को निशाना बनाकर किया गया हमला था।

इजरायली आपात सेवा ने कहा कि हमले में दो इजरायली मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जेरूशलम स्थित शारी जेदेक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493