विंबलडन की घटनाओं को लेकर टोमिक, मेजवेदेव पर जुर्माना

लंदन, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने विंबलडन से जुड़ी घटनाओं को लेकर आस्ट्रेलिया के बनार्ड टोमिक और रूसी खिलाड़ी डानिल मेडवेदेव पर जुर्माना लगाया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक 24 साल के टोमिक ने उस समय फिजियो को बुलाया, जब वह सही मायने में चोटिल नहीं थे। वह ऐसा करते हुए मैच की लय को खराब करना चाहते थे।

वह मंगलवार को जर्मनी के मिस्का ज्वेरेव के खिलाफ खेल रहे थे। वह हालांकि वह मैच 4-6, 3-6, 4-6 से हार गए।

आईटीएफ ने इसके लिए टोमिक पर 15 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया है। टोमिक ने कहा है कि वह मैच उनके लिए उबाउ हो गया था।

मेदवेदेव को भी बुधवार को बेल्जियम के रुबेन बेमेलमास के खिलाफ मैच के दौरान खराब व्यवहार के लिए जुर्माना भरना पड़ा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493