विंबलडन के टेनिस कोर्ट में लगी आग

लंदन, 26 मई (आईएएनएस)। साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन ओपन का प्रसिद्ध टेनिस कोर्ट आग की चपेट में आ गया। इस आग को बुझाने के लिए लंदन फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां बुलाई गईं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना ऑल इंग्लैंड टेनिस क्लब में स्थानीय समयानुसार करीब 12.33 बजे हुई।

उल्लेखनीय है कि तीन जुलाई से विंबलडन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन होना है। विंबलडन के पहले कोर्ट के पास लगी आग को बुझा लिया गया है। हालांकि, इस दुर्घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493