विंबलडन के लिए आत्मविश्वास से भरपूर नडाल

मेड्रिड, 23 जून (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने कहा कि वह साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम-विंबलडन के लिए आत्मविश्वास से भरपूर महसूस कर रहे हैं।

अपने करियर का 11वां फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाले स्पेनिश खिलाड़ी ने क्वींस क्लब चैम्पियनशिप से नाम वापस ले लिया था।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, एक संवाददाता सम्मेलन में वर्ल्ड नम्बर-2 नडाल ने विंबलडन से पहले अपने खेल की स्थिति के बारे में बात की। इस टूर्नामेंट को उन्होंने दो बार जीता है।

नडाल ने कहा, “मैंने क्ले कोर्ट पर बेहतरीन प्रदर्शन किया और यह हमेशा मददगार होता है। इसे विंबलडन में भी लेकर चलना होगा। यह टूर्नामेंट बेहद खास है और इसका ड्रॉ महत्वपूर्ण है।”

स्पेनिश खिलाड़ी ने कहा कि उनके लिए 32 साल की उम्र में क्ले से ग्रास कोर्ट पर स्थानांतरण बहुत मुश्किल था। उन्होंने यह भी कहा कि वह पिछले साल बेहतरीन फॉर्म में थे।

विंबलडन से पहले नडाल एक प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493