लंदन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। चेक गणराज्य के टेनिस खिलाड़ी थॉमस बर्डिख ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विबंलडन में डोमिनिक थीम को मात देते हुए अंतिम आठ में जगह बना ली है।
बर्डिख ने थीम को पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर में कड़े मुकाबले में 6-3, 6-7 (1), 6-3, 3-6, 6-3 से मात दी।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बर्डिख की थीम के ऊपर यह दूसरी जीत है। उन्होंने दो घंटे 53 मिनट में जीत हासिल की।
थीम शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार विंबलडन के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन वह बर्डिख की चुनौती से पार नहीं पा सके।
बर्डिख अगले दौर में सर्बिया के नोवाक जोकोविक और फ्रांस के एड्रियान मानारिनो के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगे।
dharmpath.com dharmpath