लंदन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के बालिका वर्ग में भारत की जील देसाई को दूसरे दौर में जीत मिली है, लेकिन महक जैन को हार का सामना करना पड़ा है।
जील को पूरा मुकाबला नहीं खेलना पड़ा। उनकी विपक्षी रूस की मार्टा पैइगिना चोटिल होकर मैच से हट गईं और जील को विजेता घोषित किया गया।
जब रूसी खिलाड़ी रिटायर्ड हर्ट हुईं तब वह पहला सेट 7-5 से जीत चुकी थीं, लेकिन दूसरे सेट में उनके पास एक भी अंक नहीं था।
वहीं महक को दूसरे दौर के मुकाबले में अमेरिका की क्लारे लियू के हाथों मात खानी पड़ी। लियू ने भारतीय खिलाड़ी को 6-2, 6-1 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath