विंबलडन : बोपन्ना जीते, सायना हारीं

विंबलडन, 13 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय स्टार पुरुष टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के मिश्रित युगल वर्ग के अगले दौर में पहुंच गए हैं।

वहीं भारत की ही महिला स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा इसी वर्ग में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

बोपन्ना और उनकी कनाडा की जोड़ीदार गैब्रिएला दाब्रोवस्की ने तीसरे दौर के मैच में क्रोएशिया के निकोला मेक्टिक और एना कोंझु को 63 मिनट में 7-6, 6-2 से मात दी। यह जोड़ी अब क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन की हीदर वॉटसन और फिनलैंड के हेनरी कोंटिनेन की जोड़ी से भिड़ेगी।

वॉटसन और कोंटिनेन की जोड़ी सानिया और क्रोएशिया के उनके जोड़ीदार इवान डोडिग की जोड़ी को 7-6, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493