विंबलडन : राओनिक को हरा अंतिम-4 में इसनेर

लंदन, 12 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन इसनेर ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के अंतिम-4 में प्रवेश कर लिया है।

इसनेर ने पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में कनाडा के मिलोस राओनिक को मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इसनेर ने दो घंटे और 42 मिनट तक चले मैच में राओनिक को 6-7 (5-7), 7-6 (9-7), 6-4, 6-3 से मात दी।

साल 2016 में विंबलडन में रनरअप रहे इसनेर ने मैच के बाद बयान में कहा, “सेमीफाइनल में खुद को देखकर काफी खुश हूं। मैं शारीरिक और मानसिक रूप से काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मैं ऐसा प्रदर्शन यहां जारी रख सकता हूं।”

इसनेर के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने अप्रैल में मियामी ओपन का खिताब जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493