विंबलडन : सेमीफाइनल में हारे बोपन्ना-मेर्गिया

विंबलडन, 9 जुलाई (आईएएनएस)। रोहन बोपन्ना और फ्लोरिन मेर्गिया की नौवीं वरीय भारतीय-रोमानियाई जोड़ी गुरुवार को विंबलडन के पुरुष युगल वर्ग के सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त ब्रायन बंधुओं को हराकर सेमीफाइन में पहुंची बोपन्ना-मेर्गिया की जोड़ी नीदरलैंड्स के ज्यां जूलियन रोजर और रोमानिया के होरिया टेकाऊ की चौथी वरीय जोड़ी से 6-4, 2-6, 3-6, 6-4, 11-13 से हार गई।

बोपन्ना-मेर्गिया की जोड़ी ने पहला सेट जीतकर शानदार शुरुआत की, लेकिन अगले दोनों सेट में उन्हें हार झेलनी पड़ी।

चौथा सेट जीतकर उन्होंने मैच को निर्णायक पांचवें सेट में धकेल दिया। पांचवें सेट में जमकर संघर्ष करने के बावजूद वे तीन घंटा 23 मिनट तक चले मैच में हार गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493