लंदन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस खिलाड़ी रोबटरे बाउतिस्ता ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम-विंबलडन में पहले दौर की बाधा पार कर ली है।
बाउतिस्ता ने सोमवार को पहले दौर के मुकाबले में आस्ट्रिया के आंद्रेस हैदर माउरेर को सीधे सेट में हराया।
विश्व के 19वें वरीयता प्राप्त बाउतिस्ता ने एक घंटे 38 मिनट तक चले मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी को 6-3, 6-1, 6-2 से हराया।
दूसरे दौर में बाउतिस्ता का सामना जर्मनी के पीटर गोजोविक से होगा।
dharmpath.com dharmpath