चाइनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कन्सलटेटिव कॉफ्रेंस की 12वीं राष्ट्रीय समिति के सदस्य बो शोए ने कहा कि एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण से पता चलता है कि विकलांगों की एक बड़ी संख्या गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करती है।
बोए ने बीजिंग में संस्था के वार्षिक सत्र के दौरान कहा कि रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के चलते विकलांगों की औसत आमदनी सामान्य राष्ट्रीय औसत आमदनी से आधी है।
उन्होंने बताया कि लगभग नौ लाख विकलांगों के पास अपना मकान नहीं है, वहीं सात लाख 10 हजार विकलांग जर्जर और खतरनाक मकानों में रहने को मजबूर हैं।
बोए ने विकलांगों की सहायता के लिए सरकार से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार को विकलांगों के लिए आवास, सामाजिक बीमा और तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विचार करना चाहिए।
चीन में कुल जनसंख्या का छह प्रतिशत हिस्सा विकलांगों का है, जिनमें 70 प्रतिशत विकलांग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं।
dharmpath.com dharmpath