विकलांग तैराक 25 किलोमीटर तक तैरा

आल्लपुषा (केरल), 30 जनवरी (आईएएनएस)। विकलांग तैराक ई. डी. बाबुराज ने सोमवार को पुन्नामादा झील में बिना रुके 25 किलोमीटर तक तैराकी की।

इस बीच वह कहीं भी रुके नहीं। सीमा रेखा पर पहुंचने के बाद 53 वर्षीय बाबुराज ने कहा कि उनके लिए यह चुनौती बेहद मुश्किल और खतरनाक थी।

आईएएनएस को दिए एक बयान में बाबुराज ने कहा, “मैंने इस चुनौती को अक्टूबर में पूरा करने के बारे में सोचा था, लेकिन मुझे लगा कि मेरे शरीर की फिटनेस के लिए मुझे और अभ्यास की जरूरत है।”

बाबुराज ने कहा, “मुझे इस चुनौता का सामना करने में सात घंटे और 10 मिनट का समय लगा और मैं पूरी तरह से थक गया हूं।”

साल 2015 में बाबुराज ने वेम्बानंद झील में 10 किलोमीटर तक तैराकी की थी। स्कूल से ही उन्होंने इसका प्रशिक्षण शुरू कर दिया था। 12 साल की उम्र में एक दुर्घटना में उन्होंने अपना बायां हाथ गंवा दिया।

इसके बावजूद वह कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहे। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने 40 प्रतिशत तक विकलांग होने के कारण विकलांग वर्ग में हिस्सा लिया है।

तैराकी के अलावा बाबुराज जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कर्मचारी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493