विकास नीतियों के समन्वयन, संरक्षणवाद को नकारने का शी का आग्रह

बीजिंग, 15 मई (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को अपनी महात्वाकांक्षी अंतर्राष्ट्रीय निवेश योजना बेल्ट एंड रोड पहल की कार्ययोजना के तहत विश्व के नेताओं से विकास नीतियों के साथ सहयोग करने और संरक्षणवाद को खारिज करने का आग्रह किया।

शी ने बीजिंग में बेल्ड एंड रोड सम्मेलन के अंतिम दिन कहा, “बढ़ती हुई पारस्परिक निर्भरता की दुनिया में कोई भी देश दुनिया की चुनौतियों या समस्याओं को अपने बलबूते नहीं सुलझा सकता।”

समाचर एजेंसी एफे के मुताबिक, चीनी नेता ने दूसरे देशों से संरक्षणवाद का विरोध करने और नीति समन्वयन में सुधार करने व सहयोग बढ़ाने के लिए तंत्र स्थापित करने का आह्वान किया।

शी ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि 29 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और विश्व बैंक, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष सहित विभिन्न निकायों के प्रतिनिधयों को साथ लाने वाला नया सिल्क रोड सम्मेलन ऐसी पहल की नींव रखेगा, जो सभी के लिए लाभप्रद होगा।

उन्होंने कहा कि हालांकि बेल्ड एंड रोड पहल एशियाई और यूरोपीय महाद्वीपों पर केंद्रित है, लेकिन यह किसी भी लक्ष्य या पक्ष को अलग नहीं रखता है।

चीनी राष्ट्रपति के अनुसार, 2013 में शुरू की गई उनकी आर्थिक योजना पहले से ही कुछ परियोजनाओं के तहत काम कर रही है और इसे 100 से ज्यादा देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का सहयोग मिल रहा है।

इस सम्मेलन में कुछ देशों ने हालांकि अपने प्रतिनिधियों को भेजा है, लेकिन कुछ पश्चिमी देशों के नेता चीन के इस प्रयास को अपना प्रभाव बढ़ाने और कच्चे माल तक अपनी पहुंच को आसान बनाने के कदम के रूप में देख रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493