विकास ने ‘मास्टरशेफ इंडिया’ के लिए लता का आशीर्वाद लिया

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने ‘मास्टरशेफ इंडिया’ के 5वें सत्र के लिए स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आशीर्वाद लिया।

खन्ना ने सोमवार को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर लता से मुलाकात की।

खन्ना ने एक बयान में कहा, “वह मेरे लिए एक मां की तरह हैं। उनके घर जाना हमेशा सुखद होता है। उन्होंने मास्टरशेफ इंडिया के आगामी सीजन के लिए शुभकामनाएं दीं।”

स्टार प्लस पर आने वाले इस कार्यक्रम में खन्ना के साथ ही कुणाल कपूर और जोरावर कालरा जज के तौर पर नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493